Jamshedpur

सोनारी पुलिस ने जांच के बाद कोमल के दो नाबालिग बच्चों को सुपुर्द किया

पति बलदेव से विवाद के बाद पत्नी को घर से भगा दिया था और दोनों बच्चों को अपने पास रख लिया था

Jamshedpur :  सोनारी कुम्हारपाड़ा की रहने वाली कोमल सिंह के आवेदन पर सोनारी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार को उसके दोनों नाबालिग बच्चों को उसके सुपुर्द कर दिया है. शिकायत मिलते ही सोनारी पुलिस ने पहल की थी. 7 अक्तूबर को पति बलदेव सिंह ने कोमल के साथ मारपीट की थी और घर से भगा दिया था. इसके बाद मामला सोनारी थाने तक पहुंचा था.

पति के साथ अब नहीं रहना चाहती कोमल

कोमल का कहना है कि उसकी शादी एक दिसंबर 2010 को हुई थी. शादी के बाद जब ससुराल आई तब उसे पता चला कि वह टिस्कोकर्मी मुकेश बाबा के साथ अप्राकृतिक यौनाचार करता है और पत्नी तरजीह नहीं देता है. इसका विरोध करने पर कोमल को शारीरिक और मानसिक रूप से बलदेव प्रताड़ित करता था.

बच्चों के साथ मुकेश बाबा करना चाहता था अप्राकृतिक यौनाचार

कोमल का कहना है कि उसके दोनों बच्चों के साथ मुकेश बाबा छेड़छाड़ करता था. उसके साथ वह अप्राकृतिक यौनाचार करना चाहता था. जब उसने इसका भारी विरोध किया. तब पुलिस पहुंची और मुकेश बाबा को घर से निकालने के लिए बलदेव पर दबाव बनाया.

बेरोजगार है बलदेव

बलदेव के बारे में कोमल का कहना है कि वह नाम के लिए जोमैटो में काम करता था. जब मुकेश बाबा को घर से निकाल दिया गया, तब वह कमाकर नहीं लाता था. घर परिवार चलाना मुश्किल हो रहा था. तब कोमल ने अपने दोस्तों से उधार लेकर घर चलाया. इसी बात को लेकर 7 अक्तूबर को मारपीट कर घर से निकाल दिया था.

बलदेव से चाहती है तलाक

कोलम का कहना है कि वह बलदेव से तलाक लेना चाहती है. वह उससे अब कोई नाता नहीं रखना चाहती है. बलदेव के साथ रहकर पल-पल काटना भी दूभर है. वह अपने दोनों बच्चों के साथ ही दिन काट  लेगी.

इसे भी पढ़ें- चक्रधरपुर रेल मंडल के कई रेलवे क्वार्टरों पर है दबंगों और ठेकेदारों का कब्जा, रेल जीएम के आदेश के बाद रेल अधिकारी सकते में

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button