Crime NewsJharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarKhuntiLead NewsRanchi

खूंटी के मुरहू में दंपती का शव मिलने से इलाके में सनसनी, हत्या की जताई जा रही आशंका

Ranchi:  खूंटी जिले के मुरहू थाना क्षेत्र से पति पत्नी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. पति का शव पेड़ से लटका हुआ बरामद किया गया है, वहीं पत्नी का शव सड़क किनारे से बरामद हुआ है. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद खूंटी पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और जांच में जुटी हुई है. आशंका जताई जा रही है कि पति- पत्नी की हत्या कर आत्महत्या का रंग देने का कोशिश किया गया है.मृतकों में पति का नाम मंगा हस्सा और पत्नी का नाम बिगन हपदगड़ा है. फिलहाल इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़ें: PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप से ईडी ने जेल में की पूछताछ, नेताओं से सांठगांठ और लेवी के पैसे को इन्वेस्ट करने के मामले में ली जानकारी

Related Articles

Back to top button