Fashion/Film/T.V

सैफ अली खान की फिल्म ‘लाल कप्तान’ में अहम रोल निभायेंगी सोनाक्षी सिन्हा

Mumbai : सैफ अली खान की आने वाली फिल्म ‘लाल कप्तान’ में सोनाक्षी सिन्हा अतिथि भूमिका में नजर आयेंगी. निर्देशक नवदीप सिंह की इस फिल्म में प्रोमो में उनका ‘वॉइस ऑवर’ सुना जा सकता है. फिल्म में सैफ नागा साधु की भूमिका में नजर आयेंगे.

इसे भी पढ़ें- #Oscar के लिए भारत ने भेजा #GullyBoy का नाम, 27 फिल्में थीं रेस में

गेस्ट अपीयरेंस में सोनाक्षी

निर्देशक ने कहा कि सोनाक्षी एक बेहतरीन अदाकारा हैं और उनके साथ काम करने का अनुभव शानदार रहा. नवदीप ने एक बयान में कहा कि यह एक गेस्ट अपीयरेंस है लेकिन महत्वपूर्ण है. मैं कोई ऐसा व्यक्ति चाहता था, जो एक छाप छोड़े, जिसमें स्टार वाली बात हो और आकर्षण हो.

गौरतलब है कि फिल्म में सैफ मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म नागा साधु का पोस्टर भी रिलीज हो गया है. फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है. टीजर में सैफ माथे पर विभूति लगा रहे हैं. जबकि बैकग्राउंड में ‘हर राम का अपना रावण, हर राम का अपना दशहरा’ की आवाज सुनायी देती है.

इसे भी पढ़ें- KBC में इस आसान सवाल का #sonakshisinha ने नहीं दिया जवाब, लोगों ने कहा #YoSonakshiSoDumb

18 अक्टूबर को रिलीज होगी फिल्म

उन्होंने कहा कि सोनाक्षी इसके लिए एकदम सही थी. मैं उनके किरदार को एक रहस्य के तौर पर ही छोडूंगा. मैं बस यह कहना चाहूंगा कि वह फिल्म का सबसे आकर्षक हिस्सा हैं. फिल्म में दीपक डोब्रियाल, जोया हुसैन और मानव विज भी नजर आयेंगे.

‘लाल कप्तान’ का निर्माण ‘इरोज इंटरनेशनल’ और आनंद एल. राय की निर्माण कंपनी ‘कलर येलो’ ने मिलकर किया है. पहले लाल कप्तान 11 अक्टूबर को रिलीज होने वाली थी. लेकिन इसका रिलीज डेट बदल दिया गया है. और अब फिल्म 18 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी.

Related Articles

Back to top button