Crime NewsJamshedpurJharkhand

JAMSHEDPUR RURAL : सोना-सोबरन योजना का शुभारंभ, पीडीएस कार्डधारियों को मिलेगी 10 रुपये में धोती और साड़ी

CHAKULIA : चाकुलिया प्रखंड सभागार में गुरुवार को खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से एक समारोह आयोजित कर सोना-सोबरन योजना के तहत पीडीएस कार्डधारियों के बीच 10 रूपये में धोती और 10 रूपये में साड़ी वितरण का शुभारंभ किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक समीर मोहंती शामिल हुए. इस अवसर पर अंचलाधिकारी जयवंती देवगम ने विधायक को पौधा प्रदान कर सम्मानित किया. इस दौरान विधायक द्वारा 13 लाभुकों के बीच धोती, साड़ी, 15 लाभुकों के बीच दिव्यांग प्रमाण पत्र और 79 लाभुक को केसीसी पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र का वितरण किया गया. इस मौके पर कल्याण पदाधिकारी गौरीशंकर साव, कृषि पदाधिकारी देव कुमार, जिला परिषद सदस्य धारित्री महतो और रायदे हांसदा, प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, उप प्रमुख कविता साव, नगर अध्यक्ष संध्या रानी सरदार, उपाध्यक्ष सुमित लोधा, सांसद प्रतिनिधि पार्थों महतो, विधायक प्रतिनिधि राकेश मोहंती, मुखिया शिवचरण हांसदा, पूनम मांडी, मंजू टुडू, मंजुला टुडू, पंचायत समिति मनोरंजन महतो, गौतम दास, राजा बारिक, मिथुन कर आदि उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें : मोबाइल में गेम खेलने का लालच देकर बच्चों से करवाता था मोबाइल की चोरी, आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button