
Chaibasa : अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध विद्रोह का प्रतीक हूल दिवस के अवसर पर गुरुवार को संथाल हूल के अमर नायक सिदो-कान्हू के चित्र पर माल्यार्पण कर कांग्रेस भवन में सिंहभूम की सांसद सह प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा सहित कांग्रेसियों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर वीर शहीदों को नमन किया.
मौके पर सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि झारखंड के महान सपूत सिदो-कान्हू व चांद-भैरव ने अंग्रेजों के शोषण व अत्याचार के खिलाफ स्वाभिमान और आत्मसम्मान के लिए संघर्ष का बिगुल फूंका था. यह आंदोलन स्वतंत्रता आंदोलन की पूर्व की पृष्टभूमि थी. यह सबसे अधिक संगठित और सशक्त आंदोलन था, जो संथाली अपनी माटी व मातृभूमि के खातिर कुर्बान होने को तैयार हो गये. आगे श्रीमती कोड़ा ने कहा कि एक छोटे से गांव से हूल से शुरू हुआ आंदोलन पूरे संथाल में फैल गया, जो हूल दिवस के नाम से जाना जाता है. हम झारखंडवासियों को उन महान सपूतों के त्याग, संघर्ष, त्याग, बलिदान व उत्सर्ग से प्रेरणा लेकर झारखंड राज्य को विकास के पथ पर आगे बढ़ाते हुए समृद्ध और विकसित झारखंड राज्य बनाने का संकल्प लेना चाहिए.
ये थे उपस्थित
इस मौके पर कांग्रेस के अंबर रायचौधरी, नीतिमा बारी बोदरा, त्रिशानु राय, चंद्रशेखर दास, जितु बारी, जितेंद्र नाथ ओझा, कृष्णा सोय, शंकर बिरुली, मोहन सिंह हेंब्रम, मोहम्मद सलीम, मनोज भंसाली, विजय सिंह तुबिद, चंद्रमोहन गौड़, रामजी शर्मा, सिकुर गोप, राजु कारवा आदि उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें- JAC Board Result 2022 : इंटर आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट होगा जारी, इस लिंक पर कर सकते है चेक




