Lead NewsNationalNEWS

Social Media: Reel बनाने के चक्कर में रेल से टकराए दो दोस्त, मौत

New Delhi: इंस्टाग्राम और फेसबुक पर रील बनाने के चक्कर में दो दोस्तों की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई. मृतकों की शिनाख्त वंश शर्मा उर्फ पंडित (23) और वरुण उर्फ मोनू (22) के रूप में हुई है. हादसे के समय दोनों युवक शाहदरा के नजदीक कांति नगर रेलवे फाटक के पास ट्रैक पर रील बना रहे थे. जिस ट्रैक पर दोनों मौजूद थे, अचानक उस पर पीछे से ट्रेन आ गई और दोनों चपेट में आ गए.

दोनों ने ईयर फोन लगा रखे थे, जिससे दोनों को लोगों व ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी. पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिवार के हवाले कर दिए. गीता कॉलोनी के श्मशान घाट पर दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया. रेलवे थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल कब्जे में लेकर जांच कर रही है.

Related Articles

Back to top button