
Patna: बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान 11 और व्यक्ति की मौत हो गयी. इसके साथ ही प्रदेश में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 198 हो गयी. इसके साथ ही इस रोग से अबतक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 28564 हो गयी है. स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को इसकी जानकरी दी.
राज्य में पिछले 24 घंटे के भीतर 10303 नमूनों की जांच की गयी और कोरोना वायरस संक्रमित 1206 मरीज ठीक हुए.
इसे भी पढ़ें-मेनहर्ट घोटाला-5 : जिस काम को ओआरजी चार करोड़ में करता उसे मेनहर्ट ने 22 करोड़ में किया
24 घंटे में 1109 नये केस
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान पटना में तीन, भोजपुर एवं लखीसराय में दो—दो और भागलपुर, मुजफ्फरपुर, नालंदा एवं सारण जिले में एक—एक व्यक्ति की मौत के साथ प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 198 हो गयी.
बिहार में सोमवार को अपराहन 4 बजे से मंगलवार को 4 बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 1109 नये मामले प्रकाश में आने के साथ प्रदेश में अबतक इस रोग से संक्रमित मामले बढ़कर 28,564 हो गये हैं.
इसे भी पढ़ें-बिहार में बिजली गिरने से 16 लोगों की दर्दनाक मौत, सरकार देगी 4-4 लाख मुआवजा
किस जिले में कितने केस
प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक 28564 मामले प्रकाश में आए हैं. उनमें पटना जिला के 4024, भागलपुर के 1780, मुजफ्फरपुर के 1267, सीवान के 1121, नालंदा के 1107, बेगूसराय के 1090, गया के 987, रोहतास के 983, पश्चिम चंपारण के 888, नवादा के 860, मुंगेर के 845, समस्तीपुर के 821, भोजपुर के 784, सारण के 752, मधुबनी के 717, खगड़िया के 701, पूर्वी चंपारण के 677, गोपालगंज के 640, वैशाली के 627, पूर्णिया के 585, कटिहार के 578, दरभंगा के 540, सुपौल के 524, जहानाबाद के 505, लखीसराय के 499, बक्सर के 497, औरंगाबाद के 494, सहरसा के 416, बांका के 399, जमुई के 392, मधेपुरा के 382, किशनगंज के 370, शेखपुरा के 348, कैमूर के 315, अररिया के 300, अरवल के 292, सीतामढ़ी के 277 और शिवहर जिले के 180 मामले शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें-इंतजार खत्म! आ रही कोरोना वैक्सीन, जानें कितने में मिलेगी





Thanks so much for the blog post.
Thanks for fantastic info I was looking for this info for my mission.
I like the valuable information you provide in your articles.
Thanks so much for the blog post.
Like!! I blog quite often and I genuinely thank you for your information. The article has truly peaked my interest.