
Patna: एक बार फिर बिहार में आकाशीय बिजली ने कहर बरपाया है. मंगलवार को एक बार फिर आकाशीय बिजली कहर बनकर गिरी, जिससे अलग-अलग जिले में 16 लोगों की मौत हो गई. वज्रपात से बांका में सात, नालंदा और जमुई में तीन-तीन, पूर्वी चंपारण-जहानाबाद और नवादा में एक-एक व्यक्ति की मौत की खबर है.
ये भी पढ़ें- इंतजार खत्म! आ रही कोरोना वैक्सीन, जानें कितने में मिलेगी
जमुई से मिली जानकारी के अनुसार, यहां के गिद्धौर थाना के केतरू गांव निवासी साबो देवी घर के पास खेत में काम कर रही थी, तभी वज्रपात हुआ जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई. वहीं जिले के झाझा थाना क्षेत्र के खेरण गांव निवासी कल्लू यादव मवेशी चराकर घर लौट रहा था, तभी आकाशीय बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई.
वहीं चरकापत्थर थाना क्षेत्र के लेवार गांव निवासी बासुदेव यादव की भी वज्रपात की घटना में मौत हो गई. इधर मोतिहारी से मिली जानकारी के अनुसार, पूर्वी चंपारण जिले के चिरैया थाना क्षेत्र के पनसलवा गांव में तेज बारिश के बीच वज्रपात से आनन्द मोहन राम की मौके पर ही झुलसकर मौत हो गई.
ये भी पढ़ें- हरिद्वार में देर रात गिरी बिजली, ट्रांसफॉर्मर सहित दीवार गिरी
वहीं इस घटना के बाद सीएम नीतीश कुमार ने लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया. सरकार हर मरने वाले के परिवार को चार चार लाख रुपये मुआवजा देगी. गौरतलब है कि बिहार में बीते तीन हफ्तों मे 175 से अधिक लोगों ने बिजली की चपेट में आकर जान गंवाई है.





Thanks so much for the blog post.
I am regular visitor, how are you everybody? This article posted at this web site is in fact pleasant.
I like the valuable information you provide in your articles.
I learn something new and challenging on blogs I stumbleupon everyday.
Like!! Thank you for publishing this awesome article.