Jamshedpur

गोविंदपुर की काजल को एथलेटिक्स में अच्छे प्रदर्शन के लिए मिला प्रतिभा सम्मान

Jamshedpur : शहर के गोविंदपुर की एथलीट काजल सिंह को उसकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया है. सोमवार को केबुल ऑफिसर क्लब में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में राज्य के पूर्व सीएम रघुवर दास ने उसे सम्मानित किया. गोविंदपुर भोला बागान की रहने वाली काजल सिंह को एथलेटिक्स में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए सम्मानित किया गया है.

पिता पवन सिंह हैं ट्रांसपोर्टर

काजल सिंह के पिता पवन कुमार सिंह ट्रांसपोर्टर हैं. साथ ही वह भाजपा गोविंदपुर मंडल के अध्यक्ष भी हैं. काजल सिंह ने वर्ष 2016 में गोविंदपुर विवेक स्कूल से बिहार-झारखंड एथलेटिक्स में 100-200 मीटर दौड़ में भाग लेकर  मेडल हासिल किया था. वर्ष 2019 में एनसीसी झारखंड बटालियन 2/37 की ओर से काजल सिंह ने जिला स्तर पर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने के साथ-साथ कोलाज बनाने में  प्रथम स्थान प्राप्त किया था. काजल को ड्रिल में भी मेडल मिला था. काजल अभी भी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए कड़ा अभ्यास कर रही है.

इसे भी पढ़ें-बर्मामाइंस में रघुवर का शिलापट्ट तोड़ने के मामले में 4 सरयू समर्थकों को जेल, राय पहुंचे थाना, पुलिसिया कार्रवाई पर उठाये सवाल

Related Articles

Back to top button