JharkhandRanchiTOP SLIDER

गुंडा, चोर, डकैत, उग्रवादी और बलात्कारी ‘हेमंत है तो हिम्मत है’ के लगा रहे नारेः सीपी सिंह

Ranchi : गुंडा, चोर, डकैत, उग्रवादी और बलात्कारी ‘हेमंत है तो हिम्मत है’ के नारे लगा रहे हैं. पूरे झारखंड में यही नारा अपराधियों के बीच गूंज रहा है.

मंत्रिमंडल सचिवालय एवं गृह कारा के अनुदान मांग पर लाये गये कटौती प्रस्ताव के समर्थन में बोलते हुए विधायक सीपी सिंह ने यह बातें कहीं. उन्होंने कहा कि पुलिस को कानून व्यवस्था का आज्ञाकारी होना चाहिए. लेकिन झारखंड की पुलिस सत्ता की आज्ञाकारी हो गयी है.

अनुराग गुप्ता किसके आज्ञाकारी थे

सीपी सिंह की ओर से झारखंड पुलिस को सत्ता का आज्ञाकारी बताने के बाद कांग्रेस के विधायक अनूप सिंह ने कहा कि अनुराग गुप्ता किसके आज्ञाकारी थे. इसके बाद सीपी सिंह ने कहा कि पिछली सरकारों में सब सही था, ऐसा नहीं बोल रहा. मैं हां में हां मिलानेवाला नहीं हूं.

इसे भी पढ़ेंः हेमंत सोरेन बोले – सीपी सिंह को एक हफ्ते के लिए सस्पेंड कर देना चाहिए

पापी वोट के लिए पुलिस को पिटवाया

सीपी सिंह ने कहा कि पापी वोट के लिए हेमंत सोरेन की सरकार ने पुलिस को पिटवा दिया. वह लॉकडाउन के दौरान हिंदपीढ़ी में स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच हुई झड़प की घटना को इशारों में याद दिलाते हुए यह बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि यह शर्मनाक है.

आयरन हैंड कहां चला गया

पूर्व डीजीपी एमवी राव पर तंज कसते हुए सीपी सिंह ने कहा कि आयरन हैंड कहां चला गया. मेरे दो मोबाइल नंबर का सीडीआर निकाला गया. मैं सदन में बता रहा हूं. मेरे पास चार मोबाइल नंबर है. बाकी के बचे दो का भी सीडीआर निकलवा लीजिये, कुछ नहीं निकलेगा. मैं हाथ नहीं फैलाता.

इसे भी पढ़ेंः रामायण-महाभारत के दौर में भी हाशिये पर थे आदिवासी : हेमंत सोरेन

Related Articles

Back to top button