
Ranchi: आदिवासी एकलव्य के वंशज हैं. रामायण और महाभारत के दौर में भी आदिवासियों को सम्मान नहीं मिला था. उस दौर में भी आदिवासी हाशिये पर थे. यह बातें सदन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कही. वह मंत्रिमंडल सचिवालय, गृह एवं कारा के अनुदान मांग पर चर्चा के बाद सरकार का जवाब दे रहे थे.
सीएम ने कहा कि जो लोग आदिवासी को हिन्दू बता रहे हैं, वे समाज शास्त्र का अध्ययन कर लें. अगर प्रकृति पूजक के तौर पर हमारी पहचान नहीं होती तो यहां जंगल भी नहीं होता.
इसे भी पढ़ेंः हेमंत सोरेन बोले – सीपी सिंह को एक हफ्ते के लिए सस्पेंड कर देना चाहिए
बाबूलाल ने आदिवासियों को हिन्दू बता डाला
सीएम हेमंत सोरेन ने भाजपा की ओर इशारा करते हुए कहा कि इनके एक नेता हैं, जो आदिवासी को हिन्दू बता दिये. बाबूलाल मरांडी का नाम लिये बगैर कहा कि उनका ही एक बयान सोशल मीडिया पर घूम रहा है जिसमें वह आदिवासियों को सरना धर्म कोड देने की वकालत कर रहे हैं. सीएम ने कहा कि मुझे लगा फिर से पलटी मार दिए हैं.
इसे भी पढ़ेंः पारा शिक्षक 16 अप्रैल को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे




