
Bangkok: पूर्वोत्तर थाईलैंड के नाखोन रत्चासिमा शहर में शनिवार को एक सैनिक द्वारा की गयी गोलीबारी में 17 लोगों की मौत हो गयी जबकि अन्य 14 घायल हुए हैं. स्वास्थ्य एजेंसियों ने यह जानकारी दी.
देश में आपात सेवाओं का संचालन करने वाले इरावन केंद्र के अधिकारी ने यह जानकारी दी. यही केंद्र अस्पताल की सूचनाओं के साथ समन्वय करता है.
इससे पहले रॉयल थाई पुलिस के प्रवक्ता कृष्णा पत्तनाचारोएन ने बताया कि 10 से अधिक लोगों की मौत हुई है. हालांकि घायलों की संख्या को लेकर उन्होंने तत्काल जानकारी नहीं होने की बात कही.
नाखोन रत्चासिमा शहर की पुलिस से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि सैनिक शहर से बाहर तैनात था और शुरुआत में एक अन्य सैनिक और महिला की हत्या की और तीसरे व्यक्ति को घायल किया.
इसे भी पढ़ें – अलग-अलग एग्जिट पोल के अनुसार दिल्ली में सबसे अधिक संभावना केजरीवाल सरकार की
मॉल में की गोलीबारी
शहर के अन्य पुलिस अधिकारी ने सूचना देने के लिए अधिकृत नहीं होने की वजह से पहचान छिपाते हुए बताया कि हमलावर ने पहले अपने ठिकाने से बंदूक लिया और पूरे रास्ते गोलीबारी करते हुए टर्मिनल 21 मॉल पहुंचा. इस शहर को कोराट के नाम से भी जाना जाता है.
सोशल मीडिया पर मॉल के बाहर रिकॉर्ड किये गये वीडियो में दिख रहा है कि लोग पार्किंग में छिपने की कोशिश कर रहे हैं और गोलियां चल रही हैं.
अधिकारियों ने बताया कि मॉल और बाहर की सड़क को बंद कर दिया गया है और प्रशासन बंदूकधारी को गिरफ्तार करने और फंसे ग्राहकों को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास कर रहा है.
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल कोंगचीप तंत्रावानिच ने संदिग्ध हमलावर की पहचान जकरापंत थोम्मा के रूप में की है. उन्होंने कहा कि पुलिस और सेना की टुकड़ियों ने मॉल और आसपास के इलाकों को घेर लिया है.
इसे भी पढ़ें – #SriLankan_Prime_Minister महिंदा राजपक्षे पीएम मोदी से मिले, आतंकवाद, कारोबार पर मंथन



