
Ranchi: राजधानी रांची के ओरमांझी इलाके में गुरुवार को दिनदहाड़े हुए ट्रिपल मर्डर की घटना में रांची पुलिस ने घटना के बाद से अब तक 11 आरोपियों में से 8 लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में सहजनाथ, रज्जो देवी, रंजीत बेदिया, हेमंत बेदिया, संचित बेदिया और महेंद्र बेदिया शामिल हैं. पूछताछ के दौरान इन सभी आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. मामले में 3 अन्य आरोपियों की तलाश जारी है
इसे भी पढ़ें: रांची के ओरमांझी में मामूली विवाद में तीन हत्या
आपको बता दें कि खेत में लगे फसल बर्बाद करने को लेकर आपसी विवाद हुआ था, जिसके बाद इस घटना को अंजाम दिया गया था. इस घटना को अंजाम देकर सभी आरोपी फरार हो गए.मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुटी हुई थी. इस मामले की जांच करने के लिए टीम का गठन किया गया था और सभी आरोपियों को गिरफ्तारी करने के लिए छापेमारी की गई थी.




