
Chakradharpur: भाजपा के लोकसभा कार्यालय में चाईबासा विधानसभा के सदर मंडल की बैठक आयोजित की गई. बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी सम्मिलित हुए. बैठक का आरंभ जिला अध्यक्ष संजय पाण्डेय के द्वारा मुख्य वक्ता से सभी शक्ति केंद्रों के प्रभारियों, संयोजकों, सह संयोजको और बूथ अध्यक्षों का परिचय के साथ किया गया.

मौके पर नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने सभी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है. कार्यकर्ता पार्टी के मजबूत स्तंभ हैं. सभी शक्ति केंद्र और बूथ कमिटी के सदस्य नरेंद्र मोदी के गरीब कल्याण योजनाओं की जानकारी मतदाताओं को घर-घर जाकर दें. उन्हें बताया की श्री मोदी ने 10 वर्षों के अपने कार्यालय में आदिवासियों के हितार्थ में क्या-क्या कार्य किए हैं. इसके साथ महिलाओं, युवाओं, किसानों को भी उनके कल्याण के लिये किये जा रहे मोदीजी के प्रयासों को बताना है. जनता को यह भी बताना है कि दूसरे पार्टी वाले मोदीजी के कार्यों से घबरा गए हैं. उनके पास जनता को बताने लायक कोइ मुद्दा ही नही है. क्योंकि जनता के लिए कोइ काम ही इन्होंने नही किया था.
उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक अपने कार्यों में लग जाएं और भाजपा के प्रत्याशी गीता कोड़ा को सदर मंडल के सभी बूथों से 370 से ज्यादा वोट दिलवाएं.बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष बड़कुंवर गागराई, लोकसभा संयोजक गीता बालमुचू, विधानसभा प्रभारी जवाहर लाल बानरा, संयोजक बिपिन लागुरी, पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश पूरी, दिनेश चंद्र नंदी, अजज मोर्चा जिला अध्यक्ष शम्भू हाजरा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दुर्गावति बोइपाई, मंडल अध्यक्ष जयकिशन बिरुली, नीला नाग, महामंत्री लेबेया देवगम, मंत्री सन्नी जरिका, ब्राजील सुंडी, चुगरा सुंडी, चुगरा गोप, सुकमती बिरुवा, बिनोदिनी बानरा, रायमुनि कुण्टिया, विजेंद्र देवगम, सम्पत सम्बरूई के साथ कई कार्यकर्ता मौजूद थे.




