
Mumbai :शिवसेना नेताओं ने सोमवार की शाम महाराष्ट्र के राज्यपाल से मुलाकात की. शिवसेना के प्रतिनिधिमंडल में आदित्य ठाकरे, एकनाथ शिंदे समेत कई नेता शामिल थे.
शिव सेना ने राज्यपाल से सरकार गठन करने की इच्छा जाहिर की, पर इसके लिए कोई औपचारिक पत्र नहीं सौंपा. साथ ही शिवसेना ने सरकार से दो दिन का वक्त मांगा.
आदित्य ठाकरे ने राज्यपाल से मुलाकात के बाद मीडिया से कहा कि हमने राज्यपाल से पास अपनी सरकार बनाने की इच्छा जाहिर कर दी है.
उन्होंने कहा कि सरकार गठन करने के लिए आवश्यक प्रक्रिया को पूरा करने और सहयोगी पार्टियों से बातचीत करने के लिए 48 घंटों का समय चाहिए. इस पर राज्यपाल ने उन्हें और समय देने से इनकार कर दिया. आदित्य ठाकरे ने कहा कि हमें राज्य में स्थिर सरकार देनी है, हम इसके प्रयास में लगे हुए हैं.
कांग्रेस ने समर्थन का पत्र नहीं दिया
सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस ने शिव सेना को सरकार गठन करने के लिए समर्थन का पत्र नहीं दिया है. कांग्रेस नेता मलिल्कार्जुन खड़गे ने भी इस सवाल पर गोलमटोल जवाब दिया और कहा कि इस पर बातचीत चल रही है.
उद्धव ने की पवार से मुलाकात
इससे पूर्व उद्धव ठाकरे ने एनसीपी चीफ शरद पवार से मुलाकात की . साथ ही कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी से फोन पर बात की .
उधर दिल्ली में कांग्रेस कोर कमेटी की बैठक पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर हो रही है . जान लें कि बैठक में महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद हैं. बैठक में कांग्रेस महाराष्ट्र में शिवसेना को समर्थन दे या नहीं, इस पर चर्चा हो रही है.
बैठक में कोई ठोस निर्णय लिए जाने की संभावना है. सूत्रों के अनुसार सोनिया गांधी ने बैठक के दौरान महाराष्ट्र के पार्टी विधायकों से फोन पर बात की . एक खबर और कि एनसीपी महाराष्ट्र में शिवसेना को समर्थन देने के लिए तैयार है .
इसे भी पढ़ें : #MaharashtraCongress के नेताओं के साथ बात कर शिवसेना को समर्थन देने या न देने का फैसला : खड़गे
शरद पवार और शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे के बीच मुलाकात
इससे पहले मुंबई में एनसीपी चीफ शरद पवार और शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे के बीच मुलाकात हुई थी . माना जा रहा है कि इसी बैठक के बाद एनसीपी ने शिवसेना को समर्थन देने का फैसला किया. हालांकि अभी इसी आधिकारिक तौर पर पुष्टि होना बाकी है .
केंद्र में शिवसेना के मंत्री अरविंद सावंत ने इस्तीफा दे दिया है . अरविंद सावंत के पास भारी उद्योग मंत्रालय था . इससे पहले सुबह अरविंद सावंत ने आज सुबह ट्वीट कर अपने इस्तीफे का ऐलान किया था. बताया गटा है कि शिवसेना ने राज्यपाल के पास समर्थन पत्र देने के लिए अपने विधायकों के हस्ताक्षर लिये हैं.
इसे भी पढ़ें : #MaharastraCrisis : आखिरकार शिवसेना नेता अरविंद सावंत ने मोदी मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया




