Crime News

Simdega : 5 हजार रुपये रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी को एसीबी ने किया गिरफ्तार

Simdega : 5000 हजार रुपये रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी संजीवन बड़ाईक को एसीबी ने गिरफ्तार किया. रांची एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए अंचल कार्यालय सिमडेगा से गिरफ्तार कर लिया. राजस्व कर्मचारी संजीवन बड़ाईक को एसीबी की टीम रांची लेकर आ गयी. जहां राजस्व कर्मचारी से पूछताछ की जायेगी.

इसे भी पढ़ें – आप फील गुड करते रह गये और देश की आर्थिक सेहत पहले से ज्यादा खराब हो गयी

ऑनलाइन रसीद निर्गत करने के नाम पर मांगी गयी थी घूस

राजस्व कर्मचारी संजीवन बड़ाईक ने जमीन की ऑनलाइन रसीद निर्गत करने के नाम पर घूस मांगी थी. राजस्व कर्मचारी संजीवन बड़ाईक ने अखिल बाखला नाम के व्यक्ति से 10 हजार रुपया घूस मांगी थी. अखिल बाखला ने इसकी शिकायत रांची एसीबी टीम से की थी.

इसे भी पढ़ें – कोरोना इफेक्ट: राजधानी में होता था 80 करोड़ का कपड़ा व्यापार, बमुश्किल हो रहा 25 करोड़ का कारोबार

एसीबी ने घूस लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

राजस्व कर्मचारी के द्वारा घूस मांगे जाने की शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन कराया. सत्यापन में घूस मांगे जाने की बात सही पायी गयी इसके बाद एसीबी की टीम ने गुरुवार को कारवाई करते हुए राजस्व कर्मचारी संजीवन बड़ाइक को पांच हजार रुपया घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.

इसे भी पढ़ें – धौनी की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट आयी निगेटिव, IPL में दिखायेंगे जलवा

5 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button