JharkhandRanchi

पत्रकारों का यों चले जाना पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति : सीएम

  • दो पत्रकारों के आकस्मिक निधन पर हेमंत सोरेन ने जताया शोक

Ranchi :  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड के दो वरिष्ठ पत्रकारों के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा है कि इन दोनों का अचानक चले जाना पत्रकारिता जगत के लिए एक बड़ी क्षति है. जिन दो पत्रकारों का निधन हुआ है उनमें एक पीटीआइ के ब्यूरो चीफ पीवी रामानुजम और दूसरे दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार संजीव सिन्हा थे.

इसे भी पढ़ें – राज्य के 12 जिलों के अल्पसंख्यक एवं सहायता प्राप्त प्राथमिक स्कूलों के 400 शिक्षकों को छह साल से नहीं मिल रहा वेतन

पत्रकारों के परिजनों के साथ है संवेदना

अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि पीटीआइ से जुड़े पत्रकार पीवी रामानुजम के असामयिक निधन से उन्हें गहरा आघात पहुंचा है. उनका यों चले जाना पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है. उनकी पत्रकारिता से कई पत्रकारों को मार्गदर्शन एवं प्रेरणा मिली है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें.

धनबाद निवासी दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार संजीव सिन्हा के निधन पर दुःख व्यक्त कर सीएम ने कहा कि भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे. उनकी संवेदना दोनों पत्रकारों के परिजनों के साथ हैं. भगवान उन्हें दुःख की इस घड़ी को सहन करने की दे.

इसे भी पढ़ें – मीटर रीडिंग और बिल पेमेंट के लिए बनाये गये दोनों मोबाइल एप्प ने काम करना बंद किया

एक ने की आत्महत्या , दूसरे की मौत कोरोना से

बता दें कि पीटीआइ के ब्यूरो चीफ पीवी रामानुजम ने बुधवार रात अपने लालपुर स्थित आवास में आत्महत्या कर ली थी. पीवी रामानुजम की मौत की सूचना गुरुवार की सुबह लालपुर थाना को मिली. शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

वहीं दैनिक जागरण के पत्रकार संजीव सिन्हा का इलाज के दौरान रिम्स में हुआ है.वे कोरोना संक्रमित थे. धनबाद के मैथन में उनका आवास है.

रामानुजम की लेखनी सदैव पत्रकारों को करती रहेगी प्रेरित : अभिषेक प्रसाद

मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद ने भी दोनों पत्रकारों के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा है कि पीटीआइ के ब्यूरो चीफ पीवी रामानुजम के निधन की सूचना से स्तब्ध हूं. वे बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे. झारखण्ड ने एक प्रतिभाशाली पत्रकार को खो दिया. उनकी लेखनी सदैव पत्रकारों को प्रेरित करती रहेगी. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे. उनके परिवार व सहयोगियों के प्रति उनकी शोक-संवेदनाएं हैं.

इसे भी पढ़ें –गेतलसूद-कांके डैम: अतिक्रमण रोकने के लिए चला अभियान सिर्फ गरीबों को डराने तक रहा सीमित, बिल्डरों पर कोई कार्रवाई नहीं

5 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button