
Ranchi : चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की कोविड टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आयी है. उनकी टीम में शामिल मोनू कुमार की भी रिपोर्ट निगेटिव है. एमएस धौनी का बुधवार को सिमलिया, रांची स्थित उनके फॉर्म हाउस से कोविड-19 की जांच के लिए स्वाब लिया गया था. इस दौरान मोनू का भी स्वाब कलेक्ट किया गया. एक प्राइवेट लैब में इसकी जांच हुई थी. इसकी रिपोर्ट गुरुवार को जारी की गयी, जिसके अनुसार वे दोनों निगेटिव पाये गये हैं.
इसे भी पढ़ें – आप फील गुड करते रह गये और देश की आर्थिक सेहत पहले से ज्यादा खराब हो गयी
चेन्नई के लिए होंगे रवाना
देश में कोविड-19 के संकट के कारण आइपीएल का 13वां सीजन यूएई में खेला जाना है. आइपीएल में खेलने वाले खिलाड़ियों को अपनी-अपनी टीम से जुड़ने से पहले कोविड-19 टेस्ट कराना जरूरी है. इसी क्रम में एमएस धौनी ने भी अपनी जांच करायी है. निगेटिव रिपोर्ट सामने आने के बाद वे अब 14 अगस्त को चार्टर्ड प्लेन से चेन्नई जायेंगे.
इसे भी पढ़ें – मंत्री बन्ना गुप्ता ने फिर की आप्त सचिव बदलने की अनुशंसा, पहले भी बदल चुके हैं तीन, उठ रहे हैं कई सवाल
15 अगस्त से सीएसके का कैंप
21 अगस्त से यूएई में आइपीएल शुरू होना है. चेन्नई सुपर किंग (सीएसके) की टीम वहां जाने से पहले चेन्नई में लगनेवाले कैंप में शामिल होगी. प्लेयर्स के लिए यह कैंप 15 अगस्त से शुरू होना है. यहीं से सीएसके की टीम 21 अगस्त को यूएई के लिए उड़ान भरेगी.
राजस्थान टीम के कोच कोरोना पॉजिटिव
कोरोना खतरे को देखते हुए आइपीएल के लिए खिलाड़ियों की सेहत पर विशेष नजर रखी जा रही है. आइपीएल में खेलनेवाले प्लेयर्स और टीम मेंबर्स के कोरोना टेस्ट पर लगातार नजर रखी जा रही है. इस क्रम में राजस्थान रॉयल्स टीम के फील्डिंग कोच दिशांत याग्निक कोरोना पॉजिटिव पाये जा चुके हैं.
इसे भी पढ़ें – कोरोना इफेक्ट: राजधानी में होता था 80 करोड़ का कपड़ा व्यापार, बमुश्किल हो रहा 25 करोड़ का कारोबार




These are actually great ideas in concerning blogging.
Thanks so much for the blog post.
A big thank you for your article.
Like!! Really appreciate you sharing this blog post.Really thank you! Keep writing.