Bihar

जमीन के सौदे में थानेदार को हिस्सेदारी वसूलनी पड़ी महंगी, एसपी ने किया सस्पेंड

Vaishali : जिले के करताहा के एसएचओ कुमार गौरव को वैशाली एसपी ने निलंबित कर दिया है. करताहा थाना क्षेत्र के एक फरियादी ने वैशाली एसपी मनीष से शिकायत की थी कि थानेदार उससे जबरन उगाही का दबाब बना रहे है.

इसे भी पढ़ें :  हिजाब विवाद: कर्नाटक हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

थानेदार के अकाउंट पर पैसे भी ट्रांसफर हुए

करताहा थाने के धनुषी के रहने वाले एक शख्स ने आरोप लगाया था की जमीन के एक सौदे में थानेदार साहब हिस्सेदारी मांग रहे थे. थानेदार के अकाउंट में कुछ पैसे ट्रांसफर भी किये गये. इसके बाद भी थानेदार साहब लगातार उसे परेशान कर धमकाता रहा. आरोप ये भी लगाया गया है की उगाही के लिए थानेदार ने पीड़ित पर एफआईआर भी दर्ज करवा दिया है. इसके बाद पीड़ित ने पूरे मामले की जानकारी वैशाली एसपी को दी.

इसे भी पढ़ें :  Big News: हिंदी विद्यापीठ,देवघर की डिग्री के आधार पर नौकरी-प्रोन्नति पाये अधिकारी-कर्मियों की नियुक्ति होगी रद

Related Articles

Back to top button