
Ranchi: झारखंड पुलिस के लिए सरदर्द बन चुके दो लाख के इनामी पीएलएफआइ उग्रवादी अवधेश जायसवाल उर्फ चूहा उर्फ बिहारी को गिरफ्तार कर लिया गया. एसटीएफ व एटीएस की टीम ने बुधवार को बिहार के नालंदा जिले के चिकसौरा बाजार स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया है. अवधेश जयसवाल उर्फ चूहा पीएलएफआइ सुप्रीमो दिनेश गोप का दाहिना हाथ माना जाता है. अवधेश जयसवाल अंतिम बार रनिया में दिनेश गोप से मिला था. दिनेश गोप ने ही एप के जरिए व्यवसायियों से रंगदारी मांगने की ट्रेनिंग दी थी. पीएलएफआई संगठन में चूहा का सिक्का चलता था. हालांकि, दिनेश गोप के कहने पर ही कोई कदम उठाता था.
कारोबारियों के बीच चूहा का था आतंक
अवधेश जयसवाल दिनेश गोप के इशारे पर ही झारखंड के व्यवसायी, कोयला कारोबारी, जमीन कारोबारी और ठेकेदारों से ह्वाट्सऐप व वीडियो कॉल कर लेवी मांगता था. चाईबासा, खूंटी, गुमला, हजारीबाग धनबाद, चतरा, रामगढ़ और रांची जिला में 40 से अधिक मामले दर्ज हैं. सौ से अधिक व्यवसायी और ठेकेदारों से लेवी मांग चुका है. संगठन के लोग राजधानी और दूसरे शहरों में रेकी कर वैसे लोगों को चिन्हित करते थे जिनके पास काफी पैसा है. उसके बाद दिनेश गोप के द्वारा लेटर पैड में रंगदारी मांगने संबंधित बातें लिखकर भेजी जाती है जिसे वर्चुअल माध्यम से टीम के लोग अलग-अलग कारोबारियों को भेज कर पैसे की डिमांड करता था. अवधेश जयसवाल के नाम का झारखंड में कारोबारियों के बीच आतंक हो गया.
दिनेश गोप का नेटवर्क ध्वस्त करने में जुटी है पुलिस
झारखंड पुलिस दिनेश गोप के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने में जुटी है. बीते माह जनवरी में पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश की कथित पत्नी लिली, निवेश, ध्रुव और शुभम को बिहार के बक्सर से गिरफ्तार किया था. निवेश के घर में छापेमारी के दौरान पुलिस को 61 लाख रुपए, BMW और थार जैसी लग्जरी कार भी जब्त किए थे. इस मामले में निवेश के पिता और भाई को पुलिस जेल भेज चुकी है. पीएलएफआई के पैसे का निवेश दिल्ली के कई होटलों में किया गया है.
यह पैसा उसकी तथाकथित पत्नी लिली लगाती थी. अक्टूबर 2021 में कोतवाली इलाके में रहने वाले एक बड़े कारोबारी से 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में दिनेश गोप के करीबी हार्डकोर उग्रवादी अजीत कुमार सिंह को खूंटी से गिरफ्तार किया गया था. अजीत कुमार सिंह खूंटी जिले के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के पिचकोरा गांव का रहने वाला है. जिस फोन से रंगदारी मांगी गई थी उसका लोकेशन पुलिस को खूंटी मिला इसके बाद पुलिस आरोपी को दबोच लिया.




