
Patna: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इंग्लैंड में आयोजित होने वाले आइडियाज फॉर इंडिया कॉन्फ्रेंस में व्याख्यान देंगे. ऑफिस ऑफ तेजस्वी यादव ट्विटर हैंडल से इस बारे में आधिकारिक जानकारी दी गई है. जिसमें बताया गया है कि तेजस्वी यादव 18 से 20 मई तक इंग्लैंड में आइडिया फॉर इंडिया कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेंगे. इस कॉन्फ्रेंस में अगले 25 वर्षों में भारत के भविष्य विषय पर चर्चा की जाएगी. 18-20 मई तक इसका आयोजन होगा.
ऑफिस ऑफ तेजस्वी यादव से जारी ट्वीट में लिखा गया है, ‘नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लंदन, यूके में @SBFIndia और @BridgeIndia के उद्घाटन “आइडियाज फॉर इंडिया” सम्मेलन में भाग लेंगे. पार्टियों के प्रख्यात राजनेता आने वाले वर्षों में अनिवासी भारतीयों और प्रवासी भारतीयों के साथ भारत के भविष्य पर चर्चा करेंगे.’




