
Giridih: कोरोना अब जिले में भी कहर बरपा रहा है. पिछले 24 घंटे में सात नए केस सामने आए हैं. इसमें सदर प्रखंड से ही चार केस है. डुमरी व भंडारों में एक-एक केस की पुष्टि हुई है. फिलहाल, जिले के भंडारों में कोरोना संक्रमित मरीज हैं. जिला प्रशासन लोगों को लगातार अगाह कर रहा है, पर लोग इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं. लोग अब भी लापरवाह दिख रहे हैं.
संपर्क में आए लोगों के पहचान में जुटा विभाग
इस दौरान स्वास्थ्यकर्मी नए संक्रमित के संपर्क में आए लोगों के पहचान में भी जुटे हुए हैं. इधर, स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या अब 36 हो गई है. इसमें शहर के कर्बला रोड के तीन संक्रमित की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद पति-पत्नी और बेटी को शनिवार को डिस्चार्ज भी किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें:JHARKHAND NEWS: सरकारी जमीन पर कब्जा और अवैध बंदोबस्ती पर सरकार सख्त, होगी जांच
इधर, सदर प्रखंड के पाण्डेयडीह में एक पटेल नगर में एक के बाद शहरी इलाके में अलकापुरी में एक संक्रमित की पुष्टि हुई है. जबकि शहर में ही एक अरगाघाट तो एक मारुति टावर में एक संक्रमित के होने की बात कहीं जा रही है. जानकारी के अनुसार शहर के मकतपुर के लोहरगली में मिले एक ही परिवार के 11 संक्रमितों के इलाके को कंटमेंट जोन में बदल कर शनिवार को प्रशासन इलाके को सील कर सकता है.
इसे भी पढ़ें:Ranchi News : जानिये साइबर क्रिमनल्स ठगी के लिए अपना रहे कौन सी नयी तरकीब, बचाव के ये हैं उपाय




