Crime NewsLead NewsRanchiTOP SLIDER

Ranchi News : जानिये साइबर क्रिमिनल्स ठगी के लिए अपना रहे कौन सी नयी तरकीब, बचाव के ये हैं उपाय

रांची पुलिस ने जारी किया अलर्ट, पोस्टर भी जारी किया

Ranchi :  साइबर अपराधियों ने इन दिनों क्राइम का नया तरीका अपनाया है. साइबर अपराधी लोगों के खाते में सेंध लगाने के लिए खाता हैक कर एफडी में कन्वर्ट कर रहे. एफडी करने के बाद खाताधारक से ओटीपी मांग कर खाते से रुपये उड़ा रहे है. इस मामले को लेकर रांची पुलिस ने अलर्ट जारी किया है. इसमें ठगी के तरीके और बचाव के उपाय बताए गए हैं. एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के निर्देश पर सिटी एसपी ने पोस्टर जारी किया है. इस पोस्टर को सभी थानों को प्रचारित करने का भी निर्देश दिया है.

इसे भी पढ़ें :RANCHI CRIME: तौकीर की गिरफ्तारी से पुलिस को उम्मीदें जगी, राजू धानुका हत्याकांड में मिल सकते हैं कई अहम सुराग

कैसे करते हैं ठगी

हाल के दिनों में साइबर ठगों द्वारा खाता हैक कर उसमें मौजूद रकम की एफडी बनवा कराया जा रहा. जब पीड़ित के मोबाइल पर शून्य बैलेंस हो जाने का मैसेज पहुंचता है तब लोगों को इसका पता चलता है.

-ठग उनसे रकम वापस करने का झांसा देकर मोबाइल पर आने वाला ओटीपी बताने को कहते हैं.

-ओटीपी बताते ही ठगों का काम पूरा हो जाता है.

-खाते से निकाली गई रकम ठगों के खाते में ट्रांसफर हो जाती है.

-लोगों का खाता हैक कर उसमें मौजूद रकम की एफडी बनवा लेते है. यह एफडी एक दिन के लिए बनती है. लिहाजा उसी दिन या कुछ घंटे बाद उसकी अवधि पूरी हो जाती है.

-ऐसे में ठग के पास अपना खेल पूरा करने के लिए अधिकतम 12 घंटे होते हैं. वे खाताधारक से ओटीपी पूछते हैं और ओटीपी मिलते ही एफडी से रकम सीधे अपने खाते में ट्रांसफर कर लेते हैं.

इसे भी पढ़ें :JHARKHAND NEWS: कोरोना के मद्देनजर सरकार ले सकती है बड़े फैसले

ऐसे हो सकता है बचाव

-ओटीपी नहीं बताने पर रकम ठग के खाते में नहीं जा सकती.

-समय रहते शिकायत की जाए तो इसे वापस खाते में लाया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें :RANCHI में पाबंदी के बावजूद निकाला मंगलवारी जुलूस,प्राथमिकी

 

Related Articles

Back to top button