Crime NewsGiridihLead NewsMain SliderNEWS

ऑनलाइन अश्लीलता का प्रलोभन दे युवाओं को फंसाने और उन्हें ब्लैकमेलिंग करने वाले सात साइबर अपराधी गिरफ्तार

Giridih: सोशल मीडिया साइट फेसबुक में लड़कियों के फेक फोटो पोस्ट कर ऑनलाइन सेक्स करने का प्रलोभन देकर वीडीओ कॉल कर लड़कियों के न्यूड फोटो के जरिए पढ़े लिखे युवाओं को फंसाने के मामले का खुलासा करते हुए साइबर थाना की पुलिस ने सात साइबर अपराधियों को दबोचा है. इसकी पुष्टि करते हुए एसपी दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार सातों अपराधियों के पास से 13 मोबाइल सेट के साथ 19 फर्जी सिम कार्ड और चार अलग अलग बैंको के एटीएम कार्ड भी बरामद किए गए हैं.

एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना पुलिस ने इन सातों अपराधियों को जिले के बगोदर थाना इलाके के उपरबागी के अटकाडीह गांव से दबोचा है. गिरफ्तार अपराधियों में दीपू प्रसाद, पप्पू प्रसाद, सतीश कुमार, आतिश कुमार, विक्रम मंडल, रितेश मंडल और अनुराग कुमार शामिल है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से बरामद 19 सिम कार्ड के जरिए ही ये अपराधी युवाओं को वीडीओ कॉल करते थे. जबकि सारे सिम कार्ड फर्जी पाए गए, किसी का डॉक्यूमेंट सही नहीं मिला.

साइबर पुलिस के हत्थे चढ़ने के बाद सातों अपराधियों ने पूछताछ में कबूला कि वो फेसबुक में फेक लड़कियों के फोटो पोस्ट करते, और उसके बाद उसे लाइक और फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने वाले युवाओं से उनके कॉन्टेक्ट नंबर मांगा जाता था. इस दौरान जो युवा फंस जाते, उसे वीडीयो कॉल करने वाली लड़कियों के सामने न्यूड हो कर ऑनलाइन सेक्स करने का प्रलोभन देकर ब्लैकमेलिंग किया जाता था.  साइबर पुलिस ने इन सभी अपराधियों को जेल भेज दिया है. एसपी की मानें तो जिले में अब तक कुल 45 साइबर अपराधियों को जेल भेजा जा चुका है. जिसमें ऐसे हथकंडे अपनाकर युवाओं को ठगने वाले अपराधी भी शामिल हैं.

Related Articles

Back to top button