
Sraikela : सरायकेला थाना क्षेत्र के दीवान शाही घाट पर से पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया है. शव जली हुई हालत में था और उस पर कपड़े भी नहीं थे. शव को सबसे पहले खरकई नदी में स्नान करने के लिए गई महिलाओं ने देखा. उन्होंने इसकी सूचना अन्य लोगों को दी. महिला की अधजली नग्न लाश की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गयी. पुलिस ने इसकी जानकारी सरायकेला पुलिस को दी. शव बरामद होने के बाद इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है.
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि महिला की लाश अधजली अवस्था में थी. लोगों ने आशंका जतायी है कि उसकी कहीं और हत्या कर जलाया गया और उसके बाद नदी में फेंका गया. स्थानीय पुलिस का कहना है कि महिला की उम्र 33 साल के आस-पास है. शव की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को बरामद करके पहचान कराने का प्रयास किया था, लेकिन आसपास के लोगों ने उसकी पहचान नहीं की. घटना के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
इसे भी पढ़ें – Palamu : झारखंड-बिहार की सीमा पर नग्न अवस्था में मिली युवती की लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका




