Jamshedpur

कपाली में 20 पुड़िया ब्राउन के साथ विक्रेता गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Jamshedpur : कपाली पुलिस ने स्थानीय बांधुगोड़ा से 20 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ मो. दिलावर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. दिलावर इससे पहले भी मारपीट के एक मामले में जेल जा चुका है. वह ऑटो चलाने का भी काम करता है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गुरुवार की शाम को मो. दिलावर बांधुगोडा में ब्राउन शुगर बेच रहा है. उसके बाद जब मौके पर पुलिस तो दिलावर पुलिस को देखकर भागने लगा. हालांकि पुलिस ने उसे खदेड़ कर धर दबोचा. तलाशी के दौरान उसके पास से बीस पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया. शुक्रवार को पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया.

क्षेत्र में फल-फूल रहा है ब्राउन शुगर बेचने का धंधा है

इससे पहले भी कपाली क्षेत्र में कई ऐसे मामले उजागर हुए हैं, जिससे साबित होता है कि क्षेत्र में ब्राउन शुगर बेचने का धंधा तेजी से फल-फूल रहा है. बीते जुलाई महीने में ही पुलिस ने 25 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ मो. हैदर नामक एक युवक को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा था. इसके अलावा क्षेत्र में घटित मारपीट और चोरी-छिनतई जैसी घटनाओं के पीछे भी कई बार ब्राउन शुगर जैसे नशीले पदार्थों के सेवन का मामला भी सामने आ चुका है. स्थानीय लोगों की माने तो इस तरह की आपराधिक घटनाओं के लिए क्षेत्र में बढ़ता नशीले पदार्थों का कारोबार काफी हद तक जिम्मेदार है.

इसे भी पढ़ें- घाटशिला के भाजपा नेता को बंगाल पुलिस ने तीन दिन की रिमांड पर लिया

Related Articles

Back to top button