
- झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कहा, झूठा है “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” अभियान
- विरोध में पार्टी की महिला कार्यकर्ता 2 अक्टूबर को मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में रखेंगी उपवास
Ranchi : उत्तर प्रदेश के हाथरस में दलित लड़की से गैंगरेप और हत्या मामले को लेकर जेएमएम ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है. घटना की निंदा करते हुए पार्टी ने BJP का नया नाम “बेटी जलाओ पार्टी” बताया है.
पार्टी महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा है कि हाथरस की घटना पूरे मानवता और देश के लोकतंत्र को शर्मसार करने वाली है. हिंदु धर्म का चोला पहने भाजपा नेताओं को इसपर शर्म आनी चाहिए.
उन्होंने कहा कि नेशनल क्राइम ब्यूरो के आंकड़ों को देखे, तो विगत 3 वर्षों से योगी सरकार के रहते राज्य में बेटियां असुरक्षित हो गयी है. इन 3 सालों में राज्य में बलात्कार और हत्या की घटनाओं में काफी बढ़ोतरी हुई है. “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” का झूठा नारा देने वाली भाजपा आज इसपर चुप क्यों है.
जेएमएम नेता ने कहा कि उनकी पार्टी भाजपा की इस नीति की कड़ी निंदा करती है. इसके विरोध में पार्टी की महिला कार्यकर्ता 2 अक्टूबर यानी शुक्रवार को मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में दिन भर का उपवास रखेंगी.
इसे भी पढ़ें – मैनहर्ट मामले में पूर्व सीएम रघुवर दास सहित अन्य पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करेगी एसीबी
हर दो घंटे में यूपी में होती है एक बलात्कार की घटना
उन्होंने कहा कि नेशनल क्राइम ब्यूरो की 31 अगस्त 2020 को जारी रिपोर्ट में यह बात सामने आयी है कि राज्य में हर दो घंटे में एक बलात्कार की घटना होती है. इसमें 10 से 12 प्रतिशत बच्चियों को या तो मार दिया जाता है या जिंदा जलाया जाता है.
2017 के आंकड़ों को देखें, तो 4246 बलात्कार की घटनाएं हुई थी जो 2018 में बढ़कर 4322 और 2019 में 4833 हो गयी थी. 2020 के आंकडें अभी जारी नहीं हुए हैं. लेकिन एक अनुमान के मुताबिक यह आंकड़ा 12000 के पार होगा. इसमें 1300 से 1400 बच्चियों या उनके परिवार वालों की हत्या हुई है या उन्हें जिंदा जलाया गया है.
इसे भी पढ़ें –विश्वविद्यालयों के अधिकार क्षेत्र में है तृतीय और चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों की नियुक्ति, JSSC को अधिकार नहीं
भाजपा बताये वह किस हिंदू धर्म की बात करती है
सुप्रियो ने कहा कि एक दलित बाल्मिकी समाज की बेटी का केवल रेप नहीं होता है, उसकी जीभ काट दी जाती है, उसकी रीढ़ की हड्ड़ी तोड़ दी जाती है. उसके बाद 15 दिनों तक अस्पताल में इलाजरत उस बच्ची की मौत हो जाती है.
उसके बाद भी बच्ची का शव उसके परिवार वालों को न सौंप कर पुलिस द्वारा रात के अंधेरे में जला दिया जाता है. उन्होंने कहा कि भाजपा कौन से हिंदु धर्म की बात करती है जो रात में शव को जलाते हैं.
इसे भी पढ़ें –कुंवर सिंह पाहन होंगे RMC के नये उप नगर आयुक्त, रजनीश कुमार कार्मिक में देंगे योगदान




