Court NewsJharkhandNEWSRanchi

बीज घोटाला: श्रम मंत्री और पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद भोक्ता के डिस्चार्ज पिटिशन पर 16 जून को सुनवाई

Ranchi: राज्य के श्रम मंत्री एवं पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद भोक्ता के वर्ष 2009 से जुड़े कृषि बीज खरीद घोटाला मामले में एसीबी कोर्ट में मंगलवार को सत्यानंद भोक्ता के डिस्चार्ज पिटिशन पर आंशिक सुनवाई हुई. सत्यानंद भोक्ता की ओर से साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए कोर्ट से समय की मांग की गई. कोर्ट ने मामले की सुनवाई 16 जून निर्धारित की है.

बता दें कि वर्ष 2009 में एसीबी थाना में बीज घोटाला को लेकर प्राथमिकी कांड संख्या 15/ 2009   दर्ज की थी. उसमें तत्कालीन कृषि मंत्री नलिन सोरेन और तत्कालीन कृषि निदेशक निस्तार मिंज को नामजद आरोपी बनाया गया था. वर्तमान श्रम मंत्री और तत्कालीन कृषि मंत्री रहे सत्यानंद भोक्ता नामजद आरोपी नहीं थे, लेकिन इस केस के अनुसंधान के दौरान एसीबी ने वर्ष 2013 में सत्यानंद भोक्ता के खिलाफ साक्ष्य पाए जाने का कारण बताते हुए उन्हें भी इस मामले में आरोपी बनाया था.

इसे भी पढ़ें: पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद भेजा गया जेल

 

Related Articles

Back to top button