BokaroCrime News

बोकारो में अवैध संबंध के शक में चचेरे भाई की हत्या के बाद आरोपी फरार, पुलिस कर रही तलाश

Bokaro: जिले के पेटरवार थाना क्षेत्र के ओरदाना गांव में 6 जून की अहले सुबह एक भाई द्वारा अपने चचेरे भाई की हत्या कर देने का सनसनी खेज मामला सामने आया है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुॅंची और शव को अपने कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है. घटना के संबंध में मृतक की पत्नी ने बताया कि 5 जून की रात को परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सोने चले गए. गर्मी होने के कारण उसके पति उपेन्द्र महतो 40 वर्ष छत पर सो गया. सुबह के करीब तीन बजे जब वह सब्जी बेचने जाने के लिए उसे जगाने के लिए गई तो उसने अपने चचेरे देवर देवाशरण महतो को वहाँ से भागते हुए देखा लेकिन जब वह छत पर गई तो देखा कि उसके पति लहुलुहान पडे हुए हैं. आनन फानन में परिवार के अन्य सदस्यों का जगाया और घटना की जानकारी दी. इसके बाद पेटरवार पुलिस को भी सूचना दी गई.
इसे भी पढ़ें: लव जिहाद का केंद बनता जा रहा झारखंड, लगातार हो रही घटनाएं देश को दे रहा है झकझोर

घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी विनय कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुॅंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ की.थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि उपेन्द्र महतो की गर्दन में धारदार हथियार से हमला कर हत्या की गई है. हर ऐंगल से जांच कर उद्भेदन किया जाएगा. वहीं मृतक की पत्नी यशोदा देवी ने बताया कि वे पति-पत्नी खेती कर सब्जी उगाते हैं और बाजार में बेचतें हैं। उनके दो बच्चें है। एक बेटा और एक बेटी है.

सोमवार की शाम को भी उन दोनों ने अपने खेत से सब्जी तोडकर रखा था ताकि सुबह बाजार जाकर बेंच सके लेकिन सुबह जब अपने पति को नीचे से आवाज देकर जगाने की कोशिश की तो उसके पति की ओर से कोई आवाज नहीं आई. तब वह छत पर गई तो देखा कि उसके पति की हत्या कर दी गई है. उन्होंने बताया कि उसके देवर देवाशरण महतो ने कुछ दिन पहले उसकी पत्नी के साथ गलत संबंध होने का झूठा आरोप लगाया था. आगे बताया कि आरोपी मेरे पति उपेंद्र पर अपनी पत्नी के साथ अवैध सबन्ध का शक कर अक्सर गाली गलौज किया करता था, घटना की रात भी वह गाली-गलौज कर रहा था.

बताया जा रहा है कि इसके पूर्व भी अवैध सबंध की बात को लेकर ग्रामीणों के द्वारा बैठक किया गया था। इधर घटना की जानकारी मिलते ही गोमिया विधायक डॉ लम्बोदर महतो, थाना प्रभारी विनय कुमार, जीप सदस्य प्रह्लाद महतो, पूर्व मुखिया गुलाबचंद मांझी घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली.

Related Articles

Back to top button