Court NewsJharkhandLead NewsNEWSRanchi

पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद भेजा गया जेल

Ranchi: टेरर फंडिंग मामले में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के सुप्रीमो दिनेश गोप को रिमांड अवधि पूरी होने के बाद मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच एनआईए कोर्ट में पेश किया गया. एनआईए के आग्रह को देखते हुए कोर्ट ने दिनेश गोप को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया. एनआईए आवश्यकता पड़ने पर फिर से बाद में दिनेश गोप को रिमांड पर ले सकती है. सोमवार को एनआईए ने दिनेश गोप से और एक दिन पूछताछ के लिए उसे रिमांड पर लिया था.

बता दें कि एनआईए द्वारा दिनेश गोप से की जा रही पूछताछ के क्रम में एनआईए ने भारी मात्रा में गोली बारूद बरामद किया हैं. बीते मई माह में नई दिल्ली में दिनेश गोप की गिरफ्तारी के बाद उसे ट्रांजिट रिमांड पर रांची लाया गया था. उसके  खिलाफ एनआईए ने नोटबंदी के दौरान रुपये की बरामदगी मामले में चार्जशीट दायर किया था. मामले में एनआईए ने आरसी-02/2018/एनआईए/डीएलआई दर्ज किया गया है. पीएलएफआई के उग्रवादी से  25.38 लाख बरामद किया गया था. एनआईए रांची शाखा दिनेश गोप से जुड़े दो मामलों की जांच कर रही है. दिनेश गोप के खिलाफ झारखंड, बिहार और ओडिशा में हत्या, अपहरण, धमकी, जबरन वसूली और पीएलएफआई के लिए धन जुटाने से संबंधित 102 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं. झारखंड सरकार ने दिनेश गोप पर 25 लाख के ईनाम की नाम की घोषणा की थी.

इसे भी पढ़ें: धनबाद में दूसरे दिन भी ईडी की छापेमारी जारी, बालू कारोबारियों के आठ ठिकानों पर दबिश

Related Articles

Back to top button