
Ranchi: चतरा के कुशमाहा जंगल से सुरक्षबलों ने करीब एक दर्जन आईईडी बरामद किया है. बम निरोधक दस्ते की टीम ने बरामद आईईडी को मौके पर नष्ट कर दिया है. जानकारी के मुताबिक चतरा जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र स्थित कुशमाहा जंगल में सर्चिंग के दौरान सीआरपीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने डेढ़-डेढ़ किलो का करीब एक दर्जन आईईडी बरामद किया. जिसे बीडीएस की टीम ने मौके पर नष्ट कर दिया. इलाके में सुरक्षाबलों का सर्चिंग जारी है.




