JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

एक करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर मिश्रा उर्फ सागर की मांद को ध्वस्त करने में जुटे सुरक्षा बल, 120 केन बम बरामद

Ranchi : झारखंड के डीजीपी नीरज सिन्हा के निर्देश पर नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा बल लगातार अभियान चला रहे हैं. इस अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता भी मिल रही है. शनिवार को सुरक्षा बलों ने एक करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर मिश्रा उर्फ सागर की मांद को ध्वस्त कर दिया है. सुरक्षाबलों ने कुल 120 केन बम समेत कई विस्फोटक सामग्री बरामद किया है.

हाल के दिनों में सुरक्षाबल बूढ़ा पहाड़ समेत आसपास के इलाकों में लगातार छापेमारी कर रहे हैं. इस अभियान में सीआरपीएफ, कोबरा टीम, झारखंड जगुआर के साथ-साथ लातेहार, चाईबासा और गढ़वा पुलिस भी शामिल है. हाल के दिनों में सुरक्षाबलों ने बूढ़ा पहाड़ से कई विस्फोटक सामग्री बरामद किया है. 17 नवंबर को सुरक्षाबलों ने थलिया जंगल क्षेत्र से 15 किलो के तीन कुकर बम बरामद किये थे. इसके अलावा 10 बैटरी समेत अन्य सामान बरामद किये थे.

इसे भी पढ़ें – शिक्षकों ने घेरा सीएम आवास, मांगें पूरी नहीं होने पर शिक्षा व्यवस्था ठप करने की दी धमकी

Related Articles

Back to top button