JharkhandRanchi

इंलैंड पावर प्लांट की दूसरी यूनिट का निर्माण फाइनल स्टेज में, राज्य सरकार से होना है परचेज एग्रीमेंट

55 मेगावाट बिजली होगी उत्पादित, राज्य में अपने स्रोत से बिजली उत्पादन होने से मिलेगी राहत

Ranchi :  जल्द ही राज्य में एक और पावर प्लांट शुरू होगा. ये पावर प्लांट इंलैंड पावर की ओर से बनाया जा रहा है. पिछले कुछ सालों से प्लांट का काम जारी है. अब यहां प्लांट निमार्ण फाइनल स्टेज में है. कुछ तकनीकी काम इसमें बाकी है. जानकारी है कि राज्य सरकार की ओर से इस प्लांट को शुरू करने के लिए पावर परचेज एग्रीमेंट नहीं किया गया है. एग्रीमेंट पूरी होने पर ही इंलैंड की ओर से प्लांट शुरू किया जायेगा.

फिलहाल इसमें समय है. इंलैंड पावर प्लांट रामगढ़ में है. दूसरी यूनिट भी इसी जगह बनायी जा रही है. इसके शुरू होने से राज्य में एक और बिजली उत्पादक प्लांट तैयार हो जायेगा. जिससे राज्य सरकार को अपने स्तर से बिजली मिलेगी. इसके बाद राज्य सरकार की डीवीसी और केंद्रीय पूल पर निर्भरता कम होगी.

इसे भी पढ़ेंः D-Mart के फाउंडर राधाकिशन दमानी ने खरीदा देश में अब तक का सबसे महंगा घर, कीमत जान हो जायेंगे हैरान

 55 मेगावाट बिजली होगी उत्पादित

इंलैंड पावर की एक यूनिट से फिलहाल 55 मेगावाट तक बिजली उत्पादित होती है. दूसरी यूनिट के तैयार होने से भी इतने ही क्षमता की बिजली उत्पादित होगी. प्लांट की कुल क्षमता 70 मेगावाट की होगी. फिलहाल इंलैंड की एक यूनिट बिजली उत्पादन कर रही है. जिससे राज्य को लगभग 52 से 55 मेगावाट तक बिजली मिल रही है. कंपनी की ओर से साल 2014 में पावर प्लांट तैयार की गयी थी.

प्लांट के शुरू होने से राज्य को बिजली की समस्या से राहत मिल सकती है. वर्तमान में पिक ऑवर में राज्य में बिजली की डिमांड 1600 मेगावाट है. वहीं शाम में लगभग 1300 मेगावाट. जो डीवीसी, इंलैंड पावर, आधुनिक पावर प्लांट, टीटीपीएस, सिकिदरी समेत केंद्रीय पूल से पूरी होती है.

इसे भी पढ़ेंः बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार भी आये कोरोना की चपेट में, खुद को घर में क्वारंटीन किया

ये प्लांट भी होने वाले है शुरू

बता दें आने वाले समय में राज्य में कई और पावर प्लांट भी शुरू होंगे. इसमें एनटीपीसी की ओर से टंडवा में बन रहा प्लांट इस साल से शुरू होने की उम्मीद है. जो लगभग पांच सौ मेगावाट क्षमता की है. पतरातु थर्मल पावर प्लांट भी इस साल से शुरू हो सकता है. वहीं अडाणी पावर प्लांट गोड्डा में इस साल दिसंबर से उत्पादन शुरू होगा.

 

इसे भी पढ़ेंः बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार भी आये कोरोना की चपेट में, खुद को घर में क्वारंटीन किया

Related Articles

Back to top button