
Motihari: रघुनाथ ओपी थाना क्षेत्र में सेवानिवृत्त स्वास्थ्य कर्मी नगीना राम का अपहरण का मामला सामने आया है. परिजनों ने रघुनाथपुर कोठी थाना में दो के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.प्राथमिकी में बताया है कि नेपाल के नंबर से 5 लाख की फिरौती देने की मांग की गई है, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है.
इसे भी पढ़ें: झारखंड सरकार और जेपीएससी से हाईकोर्ट ने पूछा, 2018 के विज्ञापन का रिजल्ट निकला या नहीं
परिजनों द्वारा दर्ज शिकायत में कहा गया है कि रक्सौल निवासी चिकनी गांव के बिजली दास व उसके पुत्र दरवाजे पर आए. उससे बातचीत के बाद मोतिहारी बुला ले गए. उसके बाद से नगीना राम घर नहीं आया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और सेवानिवृत्त स्वास्थ्य कर्मी की सुरक्षित बरामदगी को लेकर कार्रवाई कर रही है.
इसे भी पढ़ें: Ranchi: हरमू हाउसिंग कॉलोनी में युवती ने की आत्महत्या




