
New Delhi: भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) सूचीबद्ध कंपनियों के खुदरा निवेशकों की ई-वोटिंग के लिए एक मोबाइल एप पर काम कर रहा है. इससे खुदरा निवेशक प्रबंधन प्रस्तावों में अधिक भागीदारी कर सकेंगे, विशेष रूप से कंपनी के कामकाज के संचालन से संबंधित प्रस्तावों में.
इसे भी पढ़ेंः #NewTrafficRule पर खुल कर बोल रहे हैं- पढ़ें लोग क्या कह रहे हैं (हर घंटे जानें नये लोगों के विचार)#NewTrafficRule पर खुल कर बोल रहे हैं- पढ़ें लोग क्या कह रहे हैं (हर घंटे जानें नये लोगों के विचार)
नियामक ने कहा कि इसके अलावा खुदरा निवेशकों को पंजीकृत प्रॉक्सी एडवाइजरों की सिफारिशों को लेकर संबंधित लिंक भी उपलब्ध कराने की योजना बना रहा है. ताकि ऐसे निवेशक सूचीबद्ध कंपनियों के प्रस्तावों पर सही जानकारी के आधार पर निर्णय ले सकें. सेबी ने कहा कि इन कदमों का मकसद सूचीबद्ध कंपनियों में कामकाज के संचालन को बेहतर करना है.
इसे भी पढ़ेंः #MobLynching धनबाद में फिर हिंसक हुई भीड़ : पीट-पीट कर अर्द्ध विक्षिप्त बुजुर्ग को मार डाला
सेबी की 2018-19 की वार्षिक रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘ई-वोट डालने की प्रक्रिया को सुगम करने और खुदरा निवेशकों की भागीदारी बढ़ाने को ई-वोटिंग के लिए साझा मोबाइल एप पर काम कर रहा है.’’ सेबी ने कहा कि भारतीय निवेशकों को जल्द विदेशों में जारी प्रतिभूतियों को भारत में अपने डीमैट खातों में रखने की सुविधा मिलेगी.
इसे भी पढ़ेंः 88 हजार महिलाएं, 67 हजार पारा टीचर आंदोलन पर, 2 लाख कर्मी की सैलरी बंद, सत्ता चुप-विपक्ष खामोश




