
Giridih: गिरिडीह के औद्योगिक क्षेत्र के चतरो में फैक्ट्री प्रदूषण को लेकर गुरुवार को सदर एसडीएम श्रीकांत यशंवत और सदर एसडीपीओ बिनोद रवानी, मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने फैक्ट्री मालिकों के साथ बैठक किया. इस दौरान बैठक में मोंगिया स्टील समूह के चेयरमैन डॉक्टर गुणवंत सिंह मोंगिया, सलूजा स्टील समूह के प्रबंध निदेशक तरणजीत सिंह सलूजा उर्फ बंटी, अतिवीर समूह के चाईना प्लांट के प्रबंध निदेशक टिंकू सरावगी, निरंजन मैटेलिक के सुरेश सूरी, और शैलपुत्री स्टील समूह के चेयरमैन राकेश बरनवाल, बालममुकुंड स्टील के अभिषेक कनौजिया समेत कई और स्पंज आयरन के प्लांट के मालिक के मालिक शामिल हुए. वही बैठक में औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े कई गांव के ग्रामीण भी शामिल हुए. तो प्रदूषण बोर्ड के अधिकारी भी शामिल हुए थे. इस दौरान ग्रामीणों ने एक बार फिर फैक्ट्री प्रदूषण का मुद्दा उठाया, और कहा की हालत बेहद खराब है. पीने के पानी से लेकर खाना तक फैक्ट्री प्रदूषण के चपेट में आ रहे है. कुछ उपाय तलाशना जरूरी है. नहीं तो एक बड़ी आबादी को नुकसान उठाना होगा. हालाकी एसडीएम श्रीकांत यशवंत के नेतृत्व में हुई बैठक काफी बेहतर माहोल में रहा. इस दौरान फैक्ट्री मालिक ने कहा की आने वाले 1 अक्टूबर के बाद उनके स्पंज आयरन के प्लांट से धुंआ निकलेगा ही नहीं, क्योंकि अधिकांश फैक्ट्री में नए ईएसपी मशीन इंस्टाल कर लिए गए है. और 1 अक्टूबर से वो शुरू हो जाएगा. इधर बैठक में सीएसआर के तहत कई फैक्ट्री मालिक ने सामाजिक कार्यों को बढ़ाने का भी भरोसा दिया. वही बैठक में मुखिया नरेश यादव समेत कई ग्रामीण मौजूद थे.





