Uncategorized

पीएम के दावे पर तेजस्वी का बड़ा हमला, बिहार में कैसे बने हर मिनट 84.31 टॉयलेट

Patna: बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्विटर के जरिए पीएम मोदी पर बड़ा हमला करते हुए उनके दावे को बकवास बताया है. दरअसल पटना में मंगलवार को शताब्दी समारोह के समापन कार्यक्रम दौरान बिहार सरकार की तारीफ करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार द्वारा एक हफ्ते में साढ़े लाख शौचालय का निर्माण किया गया, जो सराहनीय है. इस पर तेजस्वी यादव ने गणतीय आंकड़ों के साथ दावे की हकीकत पर सवाल उठाते हुए इसे महज बकवास बताया है.

इसे भी पढ़ें:किस बात का संकेत देती है बीजेपी की बेतहाशा कमाई ? दो साल के अंदर आय में 81% की उछाल

तेजस्वी का पीएम मोदी पर निशाना

CXC

ट्विटर पर तेजस्वी ने लिखा कि पीएम ने दावा किया कि एक हफ्ते में 8.5 लाख टॉयलेट बनें. यानि एक हफ्ते में 7 दिन, 1 दिन में 24 घंटे के हिसाब से 7 दिनों में 168 घंटें, यानी कि तकरीबन हर मिनट पर 84.31 शौचालयों का निर्माण. ये कैसे संभव है. तेजस्वी ने ट्वीट में ये भी लिखा कि इस खोखले दावे पर तो खुद बिहार सरकार भी यकीन नहीं कर पा रही होगी.

कांग्रेस ने भी उठाये सवाल

fgnh

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के साथ-साथ कांग्रेस के नेता भी पीएम मोदी के दावों पर सवाल उठा रहे हैं. कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने इस बात पर चुटकी लेते हुए ट्वीट किया कि एक हफ्ते में साढ़ें आठ लाख शैचालय, यानी की हर सेकेंड 1.4 टॉयलेट बनाये गये. उन्होंने लिखा कि इतनी तीव्र गति से इंसानों द्वारा शौचालय निर्माण नहीं हो सकता है. लेकिन मोदी सरकार में ऐसे झूठे दावे करना संभव है.

इसे भी पढ़ें: बिना नक्‍शा पास कराये एसोटेक कंपनी कर रहा फ्लैट निर्माण व रजिस्ट्रेशन, एलॉटमेंट की गारंटी नहीं

गौरतलब है कि मंगलवार को पीएम मोदी बिहार के पटना में चंपारण सत्याग्रह और स्वच्छ भारत के कार्यक्रम में शामिल हुए थे. जहां उन्होंने एक सप्ताह में प्रदेश में साढ़ें आठ लाख शौचालय निर्माण को बड़ी उपलब्धि बताते हुए बिहार सरकार और स्वच्छाग्रहियों को बधाई दी. इस दौरान पीएम ने कई स्वच्छाग्रहियों को सम्मानित भी किया. कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आए तकरीबन 20,000 स्वच्छाग्रही उपस्थित थे.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button