
Patna : बिहार के बहुचर्चित भागलपुर में हुए सृजन घोटाले से जुड़े मामले को लेकर इनकम टैक्स विभाग ने गुरुवार को फिर से छापेमारी की. यह छापेमारी कहीं और नहीं सुशील मोदी की बहन रेखा मोदी के घर पर की गयी. गौरतलब है कि आईटी की टीम ने रेखा के पटना स्थित घर पर छापेमारी की है. मोदी की बहन का घर पटना के एसपी वर्मा रोड में है. हालांकि सुशील मोदी ने पहले की कहा था कि रेखा उनकी सगी बहन नहीं है. दोनों के बीच के रिश्ते सही नहीं है इस बात की भी खबर आती रही है.
इसे भी पढ़ें- सीएम ने चीन में कहा- झारखंड में फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र में निवेश के लिए आगे आयें
विपक्ष घोटाले को लेकर सुशील पर हमेशा रहा है हमलावर
फिलहाल इस मामले में कोई भी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है. छापे में उनके घर से क्या बरामद हुआ है, इस बारे में भी किसी ने कुछ नहीं बताया है. लेकिन जानकारी के मुताबिक रेखा मोदी के अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी की गई है. उल्लेखनीय है कि रेखा मोदी के नाम को लेकर विपक्ष हमेशा सुशील मोदी पर हमला करते रहा है. क्योंकि सृजन घोटाले में रेखा का नाम पहले ही आ चुका था. जिसके बाद विपक्ष ने सुशील मोदी पर यह भी आरोप लगाया था कि वह अपने रिश्तेदारों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन सुशील ने इस बात से साफ तौर पर इनकार कर दिया था. साथ ही सृजन घोटाले में सुशील की संलिप्तता होने की बात भी विपक्ष बोलता रहा है.
इसे भी पढ़ें- मगध कोलियरीः साइडिंग के बदले अवैध डिपो में कोयला जमा कर रही ट्रांसपोर्ट कंपनियां
छोपेमारी को लेकर बिहार में सियासी हलचल तेज
इधर इनकम टैक्स विभाग की इस छापेमारी को लेकर बिहार में सियासी हलचल भी तेज हो गई है. रेखा मोदी पर यह आरोप है कि उन्होंने सृजन संस्था के संचालक के जरिए आभूषणों की खरीदारी की है.




