
♦सांसद ने कहा- सेंट्रल यूनिवर्सिटी में शुरू हो अर्न बाय लर्न के तहत इंटर्नशिप कार्यक्रम
Ranchi : रांची के सांसद संजय सेठ ने सोमवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने झारखंड सेंट्रल यूनिवर्सिटी की समस्याओं को मंत्री के सामने रखा. साथ ही सुधार के लिए कई बिंदुओं पर चर्चा की. सेंट्रल यूनिवर्सिटी की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार और अध्ययन से संबंधित संसाधनों की चर्चा सांसद ने मंत्री के साथ की.
इसे भी पढ़ें – 1अक्तूबर से अनलॉक-5 : मल्टीपलेक्स, टूरिज्म में मिल सकती है छूट
उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी में संसाधनों का अभाव है. बेहतर संसाधन और सुविधाएं होने से देश के युवा भी यहां अध्ययन के लिए आ सकते हैं. वहीं मुख्य रूप से लाइब्रेरी खोलने की मांग की गयी. ताकि जिन छात्रों के पास तकनीकि सुविधा नहीं है, वो लाइब्रेरी का लाभ ले सकें. योग से जुड़े कोर्स में डिप्लोमा और मास्टर्स, स्किल डेवलपमेंट और शारीरिक शिक्षा से जुड़े कोर्स शुरू करने की मांग की गयी. इस पर केंद्रीय मंत्री ने समस्याओं के समाधन का आश्वासन दिया.
इसे भी पढ़ें – Bihar Election: LJP की डिमांड से एनडीए में बढ़ी तकरार, नहीं पूरी हुई मांग तो एकला चलेंगे चिराग पासवान!
अर्न बाय लर्न के तहत इंटर्नशिप शुरू हो
सांसद ने इस दौरान सुझाव दिया कि अर्न बाय लर्न की योजना के तहत इंटर्नशिप शुरू करना चाहिए. जिससे आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को यूनिवर्सिटी में ही उनकी योग्यता के अनुसार काम और प्रोत्साहन राशि मिल सके. इंटरपेनियोर में रुचि रखनेवाले युवाओं के लिए अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर अटल इनोवेशन सेंटर की शुरुआत की जानी चाहिए. एक ही विश्वविद्यालय में ये सुविधाएं होने से देश दुनिया के छात्रों को सेंट्रल यूनिवर्सिटी आकर्षित करेगा. आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को भम्रण और शोध के लिए आर्थिक सहायता दिये जाने की मांग की गयी. सांसद ने बताया कि मंत्री से वार्ता सकारात्मक रही.
इसे भी पढ़ें – किसानों के डेथ वारंट पर किया गया हस्ताक्षर है मोदी सरकार का कृषि कानून : कांग्रेस



