JharkhandRanchi

रांची में बालू ट्रक ओनर एसोसिएशन की बैठक, 10 जून से करेंगे आंदोलन

Ranchi: राजधानी रांची के कोकर इलाके में आज बालू ट्रक ओनर एसोसिएशन की बैठक हुई. इस बैठक में निर्णय लिया गया है कि 10 जून से आंदोलन किया जाएगा और सरकार की गलत नीतियों का विरोध किया जाएगा. बालू ट्रक ओनर एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों की वजह से कई गरीब मजदूर बेरोजगार हो चुके हैं और ट्रक ओनर अपने ट्रक की किस्त चुकाने में असमर्थ हैं. आज के दिनों में बालू का कारोबार पूर्ण रुप से बंद हो गया है जिसकी वजह से सभी जिले में बालू की आपूर्ति नहीं हो रही है. सरकार की गलत नीतियों की वजह से ही बालों की आपूर्ति के बिना निर्माण कार्य पूर्ण रूप से ठप पड़ गया है.

अध्यक्ष ने कहा कि जब तक सरकार बालू का परिचालन वैध तरीके से नहीं कराती है तब तक सरकार के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा. इस बैठक में बालू ट्रक ओनर एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप साहू राजेश रंजन दिलीप सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें:पलामू पहुंचे लालू प्रसाद यादव, कोर्ट में पेशी से पहले लगायेंगे चौपाल

Related Articles

Back to top button