JharkhandLead NewsRanchi

झारखंड में बालू की किल्लत से निर्माण कार्य ठप, खान सचिव बोले- कुछ नहीं कर सकते

झारखंड चैंबर के अध्यक्ष ने खान सचिव को फोन कर जतायी चिंता

Ranchi: राज्य में बालू की कमी से हो रही समस्या पर फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज ने विभागीय सचिव अबुबकर सिद्दिकी को पत्राचार किया. वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए अध्यक्ष ने फोन पर सचिव से बात की. अध्यक्ष धीरज तनेजा ने बताया कि खान सचिव सिद्दिकी से फोन पर वार्ता कर, इसकी पर्याप्त उपलब्धता के लिए कार्रवाई का आग्रह किया. जिसपर खान सचिव ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अब समय नहीं है, वे इस मामले में कुछ नहीं कर सकते. तनेजा ने कहा कि एनजीटी के गाइडलाइन के तहत 10 जून से बालू खनन पर रोक लग जायेगी. आवश्यक है कि इस अल्प अवधि में ही पर्याप्त बालू का भंडारण कर लिया जाय अन्यथा बालू के अभाव में आगामी चार माह तक प्रदेश में निर्माण कार्य पूरी तरह ठप हो जायेंगे.

इसे भी पढ़ें : रांची में बालू ट्रक ओनर एसोसिएशन की बैठक, 10 जून से करेंगे आंदोलन

चैंबर ने जतायी चिंता

चैंबर अध्यक्ष ने विभागीय सचिव की असमर्थतता पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश स्तर पर बनी हुई समस्या पर विभाग द्वारा स्वयं को असहाय बताना हास्यास्पद है. अगर पिछले पांच सालों से बालू घाटों की नीलामी नहीं हो पाई है तो इसके जिम्मेवार आमजन नहीं बल्कि विभागीय अधिकारी व उनकी गैर-जिम्मेदाराना कार्यशैली हैं. राज्य में इसका त्वरित समाधान होना चाहिए.

इसे भी पढ़ें : कमल भूषण हत्याकांड में एक और गिरफ्तारी, महिला समेत अब तक पांच गिरफ्तार

 

Related Articles

Back to top button