Jamshedpur

बॉस को सलाम करो नहीं तो और बुरा अंजाम होगा

Jamshedpur : शहर के हर बस्ती और कस्बे में इन दिनों दबंगों की टोली की कमी नहीं है. कुछ इसी तरह का हाल बारीडीह बस्ती का भी है. बस्ती के दो दबंगों ने एक छात्र को इस कारण से पीटकर घायल कर दिया कि उसने बॉस को सलाम क्यों नहीं किया. बस्ती में रहना है तो बॉस की बातों को मानना होगा.

दो दिनों से दिखा रहा है बॉसगिरी

बारीडीह सुभाष पथ के रहनेवाले चिरंजीव कुमार एबीएम कॉलेज में इंटर का छात्र है. रविवार की शाम वह हरि मैदान के पास खड़ा था. तभी आरोपी सुमित ठाकुर और विपिन ठाकुर ने कड़ा से उसके साथ मारपीट की और धमकी भी दी.

सोमवार को बुरी-तरह पीटा

सोमवार की सुबह 9 बजे की बात करें, तो दोनों आरोपियों के अलावा अन्य 10-12 बदमाशों ने चिरंजीव पर हमला करके घायल कर दिया. चिरंजीव की कहना है कि उसके साथ मारपीट करने वाले दबंग हैं और वे इलाके में बॉसगिरी करते हैं. वह पढ़ाई करता है. उसे दबंगों के साथ घूमने-फिरने का बिल्कुल ही शौक नहीं है.

इसे भी पढ़ें-खलारी में सीसीएलकर्मी की संदिग्ध हालत में मिली लाश, हत्या की आशंका

 

Related Articles

Back to top button