
Ranchi: ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन एवं बंगाल टेनिस एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में कोलकाता के सॉल्ट लेक टेनिस स्टेडियम में आयोजित नेशनल सीरीज टेनिस टूर्नामेंट अंडर 16 आयु वर्ग में झारखंड के शीर्ष टेनिस खिलाड़ी रांची के साहिल अमीन भी खेलेंगे.
इसे भी पढ़ें –फ्री रहेगी #Airtels की अनलिमिटेड कॉलिंग, #Jio यूजर्स को लुभाने की कवायद …
इस टूर्नामेंट में देश के शीर्ष जूनियर टेनिस खिलाड़ी भाग लेंगे. इस टूर्नामेंट में झारखंड से खेलनेवाले साहिल अमीन एकमात्र खिलाड़ी हैं. वर्तमान में साहिल कोलकाता के दी टेनिस ट्री अकादेमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं. यह टूर्नामेंट 21 अक्तूबर से 26 अक्तूबर तक आयोजित किया जायेगा.
इसे भी पढ़ें – गुमला में ODF के नाम पर फर्जी निकासी की उच्च स्तरीय जांच की सिफारिश



