
Sahibganj : साहिबगंज के बरहेट थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाला वाली घटना सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार एक नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है.
जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की अपने ननिहाल के पास के टोला में 22 फरवरी को सोहराय पर्व का मेला देखने गयी थी. जब बच्ची मेला देखकर वापस घर नहीं लौटी, तो उसके परिजनों ने बच्ची की तलाश शुरू कर दी, जहां खेत में बच्ची अचेत अवस्था में मिली.
इसके बाद परिजन बच्ची को लेकर घर आये, इसके बाद परिजन ने बच्ची से पुरी घटना जानने के बाद 26 फरवरी को बरहेट थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी.
पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपित मदरिया हेंब्रम को गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में बरहरवा एसडीपीओ प्रदीप उरांव ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी कर ली गयी है और उसके विरुद्ध धारा 376 एवं पोक्सो एक्ट के तहत बरहेट थाना में मामला दर्ज किया गया है.
इसे भी पढ़ें : 10 लाख का इनामी नक्सली सुरेश मुंडा और लोदरो लोहार सोमवार को करेंगे आत्मसमर्पण




