
Koderma: त्रिस्तरीय पंचायत (आम) चुनाव, 2022 के दूसरे चरण में सतगावां, डोमचांच व मरकच्चो प्रखंड के सभी 542 मतदान केंद्रों पर एक साथ मतदान शुरू हो गया है. सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदान करने के लिए ज्यादातर महिला मतदाता पहुंच रही है. वोट डालने के लिए मतदाताओं में उत्साह दिख रहा है. लोग सुबह से ही वोटिंग के लिए कतार में लग गए है. साथ ही सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम सभी मतदान केंद्रों पर किया गया है.
542 मतदान केन्द्रों पर होगा मतदान
द्वितीय चरण के मतदान को लेकर सतगावां प्रखण्ड अन्तर्गत 152 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं. डोमचांच प्रखण्ड अन्तर्गत 202 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं. वहीं मरकच्चो प्रखण्ड अन्तर्गत 188 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर इस प्रकार कुल 542 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं.
इसे भी पढ़ें: बेतिया: डीजे पर डांस करने को लेकर दो समुदाय के बीच हिंसक झड़प,पुलिस सहित डेढ़ दर्जन लोग घायल




