
Bettiah: जिले में देर रात दो समुदाय के बीच झड़प में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए है, जबकि आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी भी घायल हुए है. दोनों तरफ से लगभग तीन घण्टे तक पत्थरबाजी भी हुई जिसमें कई लोगों को चोट लगी है.
मौके पर पहुंच कर डीएम और एसपी ने हालात को नियंत्रित कर लिया है लेकिन स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. यह पूरा मामला कालीबाग ओपी क्षेत्र के छावनी मोहल्ले की है जहां बच्चों के बीच शुरू हुआ विवाद हिंसक हो गया और देखते ही देखते पूरा इलाका रणक्षेत्र में बदल गया.
वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि मोहल्ले में शादी की बरात आई थी जिसमें डीजे बज रहा था डांस करने को लेकर विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते पूरा इलाका रणछेत्र में तब्दील हो गया. ईट औऱ पत्थर की बौछार हो गई. रोड़ पर बिखरे ईट-पत्थर को जेसीबी की मदद से हटाया गया.
इस झड़प में कालीबाग ओपी प्रभारी का सिर फट गया है जिनका ईलाज चल रहा है. एसपी उपेन्द्रनाथ वर्मा ने बताया कि हालात को नियंत्रित कर लिया गया है. मामले में केस दर्ज कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि पुलिस के तरफ से भी एक केस दर्ज किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें: ज्ञानवापी मामला: आज का दिन अहम, सुप्रीम कोर्ट व सिविल कोर्ट में सुनवाई




