HEALTHJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsNEWSSahibganj

साहिबगंज को मिला 6 नया एंबुलेंस, सिविल सर्जन ने कहा- एम्बुलेंस सेवा में पैसे की लेनदेन बर्दाश्त नहीं

Sahibganj: झारखण्ड सरकार द्वारा साहिबगंज जिला को 6 अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस बड़ी एंबुलेंस दी गई. जिसे आज जिला सदर अस्पताल से सिविल सर्जन डॉ अरविंद कुमार और डीएस डॉ मोहन पासवान ने हरी झंडी दिखाकर जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना किया. सरकार स्वास्थ्य सेवाओं में वृद्धि करते हुए राज्य के सभी जिलों को अतिरिक्त एंबुलेंस उपलब्ध कराई. जिसका उद्देश्य समाज हर तबके को स्वास्थ्य सेवा देना है.

इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ अरविंद कुमार ने एंबुलेंस चालको और प्रबंधक से मीटिंग की और साफ संदेश दिया कि 108 एंबुलेंस सेवा सभी लोगो के लिए निःशुल्क सेवा है इसमें किसी प्रकार भी पैसे लेनदेन की बात सामने आई तो बिना कारण पूछे तत्काल उस व्यक्ति को बाहर का रास्ता दिखा दिया जायेगा. इसके बाद कॉल सेंटर से आईडी जनरेट होने के 5 मिनट में मरीज तक पहुंचे।नही तो आवश्यक कार्यवाही की जाएगी. सरकार से मिली एंबुलेंस और सिविल सर्जन का चालको के साथ हुई बैठक के बाद लोगो में काफी उम्मीद बढ़ गई की अब 108 के लिए घंटो इंतजार नही करना होगा.

Related Articles

Back to top button