Giridih

गिरिडीह के डुमरी में रेलवे लाइन के किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

Giridih: डुमरी के जामतारा रेवले लाइन से लगभग 100 मीटर की दूरी पर मिला एक अज्ञात व्यक्ति का शव. जबकि ब्लॉक कैंपस के मेन गेट पर मिला है खुन के धब्बे. घटना डुमरी थाना क्षेत्र की है. वहीं पुलिस आशंका जता रही है कि ब्लॉक कैंपस में हत्या कर शव को रेलवे लाइन के किनारे फेंका गया होगा. मृतक का शव एक कुट्टी के बोरे में भरा हुआ था. बताया जाता है कि सुबह जब ब्लॉक के कर्मचारी ऑफिस खोलने गए तो वहां खून का धब्बा देख कर होश उड गया और यह बात जंगल में आग की तरह फैल गई और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. जिसके बाद से पुलिस जांच में जुट गई और शव को रेलवे लाइन के किनारे बोरे में भरा पाया गया. फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है. इधर मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है. जबकि शरीर पर चाकू मारकर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है.

इसे भी पढ़ें: पलामू: थाना प्रभारी पद को लेकर भारी कन्फ्यूजन, थाना दैनिकी का प्रभार मिलने पर सब इंस्पेक्टरों ने खुद को समझा थाना प्रभारी

Related Articles

Back to top button