JharkhandRanchiSports

ग्रामीण एसपी ने किया पांच दिनी शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज

राजकीय मध्य विद्यालय बुढ़ाखुखरा ने उद्घाटन मैच जीता

Ranchi: शहीद एतवा उरांव स्मारक न्यास के तत्वावधान में आयोजित रांची जिला अंतर्गत मांडर प्रखंड के बुढ़ाखुखरा स्थित खेल मैदान में एक सितंबर को शहीद एतवा उरांव फुटबाल टूर्नामेंट-2021 का उद्घाटन मैच राजकीय मध्य विद्यालय बुढ़ाखुखरा और आदर्श युवा विकास क्लब महुआजाड़ी के बीच खेला गया. तय समय में दोनों ही कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई. इसके बाद ट्राई ब्रेकर में राजकीय मध्य विद्यालय बुढ़ाखुखरा की टीम ने विकास क्लब को 5-4 से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया.

इससे पहले सभी अतिथियों ने शहीद एतवा उरांव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया. उसके बाद मुख्य अतिथि ग्रामीण एसपी नौशाद आलम, अतिथि जंगबहादुर सिंह, बंझिला पंचायत की मुखिया सोहंति एक्का, शिक्षक सुदीप श्रीवास्तव आदि ने खिलाड़ियों से परिचय कर और एसपी ने फुटबॉल को किक कर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया.

इसे भी पढ़ें :JHARKHAND: अब सरकारी खजाने से 40 हजार रुपये तक का मोबाइल ले सकेंगे मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी

इससे पहले ग्रामीण एसपी नौशाद आलम सहित सभी अतिथियों का स्थानीय रीति रिवाज से भव्य स्वागत किया गया.
बुधवार को अन्य मैच में टीवीएस शोरुम मांडर ने महाराजा मद्रा मुंडा स्पोर्टिंग क्लब रातू को ट्राईबे्रकर में 3-0, एफसी अरगोड़ा, रांची ने मिंज ब्रदर्श लोयो ट्राईब्रेकर में 2-1, एनएफसी पोखर टोली ने रोमांचक मुकाबले मेंं केके भंडार कटमकुली को 2-1, एलएसटीसी लेपसर ने सुपर किंग लोयो को 3-0, आईपीएस नवाटांड़ ने युवा विकास क्लब बुढ़ाखुखरा को ट्राईब्रेकर में 4-2 और फुटबॉल एकेडमी कांठीटाड़ ने एनआरएससी बिधानी को संघर्षपूण मैच में 1-0 से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया.

इसे भी पढ़ें :पति ने पत्नी को ड्राइवर के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़ा

समिति के अध्यक्ष मो. शाकिब ने बताया कि दो सितंबर को पहला मैच खान ब्रदर्श गोरे और खलखो ब्रदर्श कंजिया के बीच खेला जाएगा.

इसके अलावा छह अन्य मैच भी खेले जाएंगे. मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष मो. शकिब (छोटू), पितरुस खलखो, फ्रांसिस जेवियर खलखो, चेगड़े उरांव, मो. रशीद, लखो उरांव सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें :रांची में ट्रैफिक पुलिस और सेना के जवान में तू-तू मैं-मैं, चतरा में पुलिसकर्मियों ने सेना के जवान को जम कर पीटा

Related Articles

Back to top button