Crime NewsGiridihJharkhand

गिरिडीहः बालू घाटों पर डीएमओ की छापेमारी, 4 ट्रैक्टर जब्त

Giridih : अवैध तरीके से बालू का उठाव कर रहे चार ट्रैक्टर को गिरिडीह जिला खनन पदाधिकारी ने जब्त किया है. खनन पदाधिकारी के साथ सदर एसडीपीओ अनिल सिंह ने बुधवार को जिले के दो बालू घाटों पर छापेमारी कर चार ट्रैक्टर को जब्त किया. छापेमारी की कार्रवाई सबसे पहले बेंगाबाद के मोतीलेदा नदी घाट पर हुई.

जहां एक साथ दो ट्रैक्टरों में अवैध तरीके से बालू लोड किया जा रहा था. इसी दौरान खनन पदाधिकारी के साथ एसडीपीओ ने छापेमारी की. चालक ट्रैक्टर नदी घाट पर छोड़कर फरार हो गये.

इसे भी पढ़ें :रांची में ट्रैफिक पुलिस और सेना के जवान में तू-तू मैं-मैं, चतरा में पुलिसकर्मियों ने सेना के जवान को जम कर पीटा

इसके बाद बेंगाबाद पुलिस ने दोनों ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले गयी. इसके बाद अधिकारी बराकर नदी पहुंचे, बराकर नदी में दो ट्रैक्टरों में अवैध तरीके से बालू लोड किया जा रहा था.

पुलिस को देखते ही दोनों के चालक भाग निकले. डीएमओ के निर्देश पर दोनों ट्रैक्टरों को जब्त कर थाना पहुंचाया गया. जहां जब्त चारों ट्रैक्टर मालिकों के खिलाफ केस दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है.

इसे भी पढ़ें :पति ने पत्नी को ड्राइवर के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़ा

Related Articles

Back to top button